बाड़मेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में मंगलवार को सीमाजन कल्याण समिति द्वारा विजयदशमी के अवसर पर शस्त्रपूजन कार्यक्रम किया गया। जिसमें सीमा जन कल्याण समिति के प्रान्तीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चण्डक ने कहा कि शक्ति से ही शांति संभव हैं, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत का विश्व में कद बढ़ा हैं। समिति के जिला संरक्षक अम्बालाल जोशी ने प्राचीनकाल से लेकर वर्तमान तक में शस्त्रों के महत्व व उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि हम शांति के पुजारी हैं लेकिन जब देश व धर्म पर विपति आती हैं तो इसका हम मुंहतोड़ देगें।कायक्रम में मिरचूमल कृपलानी, बालसिंह राठौड़, आदूराम मेघवाल, नारायण, शुषील भंडारी, दौलतसिंह जुड़ीया, ईष्वर आचार्य, नंदलाल चौधरी, छुगसिंह आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समिति के जिला सहमंत्री तनसिंह सोढ ने किया। अंत में भारत माता की जय के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।