यमुनानगर। नवरात्रि के समापन के साथ ही दसवें दिन दशहरे के तहत रावण का दहन किया गया। इस मौके पर दशहरा ग्राउंड में बुराई रूपी रावण का दहन किया गया।यमुनानगर विधायक धनश्याम दास अरोडा ने रावन के पुतले की पूजा की। साथ ही उन्होंने इन रावन मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों की तुलना पाकिस्तान से करते हुए कहा कि रावन का पुतला पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का है। तो उन्होंने मेघनाथ और कुंभकरण की तुलना आतंकवाद से की। इस मौके पर सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। जिन्हांने भगवान राम के जयकारों के साथ रावण दहन का आनंद लिया।
गोहाना। दशहरे के मौके पर देशभर में रावण दहन कर बुराईयों का दहन किया गया। इस मौके पर पूरे उल्लास के साथ भगवान राम का रूप धरे व्यक्ति ने रावण के पुतले को आग लगाई। बात करें गोहाना की तो यहां धूमधाम के साथ दशहरा मनाया गया। भगवान राम की सेना ने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए। इस मौके पर सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। जिन्होंने रावण दहन के साथ मेले का लुत्फ उठाया। वहीं कस्बे में मुख्य रावण दहन के साथ एक दर्जन से अधिक रावण दहन किए गए।
मेवात। पिनगवां कस्बे में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा धूमधाम के साथ मनाया गया। सीनियर सैकेंडरी मैदान में 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मैदान में मौजूद भारी भीड़ और हिन्दू मुस्लिम एकता के दिखे संगम के बीच हुए रावण दहन के बाद लोगों ने भी अपने अंदर छिपी बुराई का दहन करने का संकल्प लिया। इससे पहले कस्बे में भव्य झांकियां भी निकाली गई।