परिषद ने हटाए अतिक्रमण

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016, 5:57 PM (IST)

करौली। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियो ने शहर में हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया । परिषद के अधिकारियों ने दुकानदार के बाहर एव हाईवे सडक़ पर हो रहे अवैध अतिक्रमण हटाया अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों का विरोध भी हुआ। विरोध के दौरान परिषद के अधिकारियों से एक दिन का समय देते हुऐ अतिक्रमण को हटाने की मोहलत दी। जहां विरोध नहीं हुआ वहा नगरपरिषद के करमचारियों ने अतिक्रमण को हटाया गया । परिषद के अभियन्ता अमरसिंह मीणा ने बताया की जहां पर दुकानदारों और मकान मालिको हाईवे सडक पर अतिक्रमण कर रखा है । जिला कलेक्टर के आदेश पर अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है । जिन मालिको के यहा ज्यादा अतिक्रमण कर रखा है । उन्हे एक दिन की मोहलत देते हुऐ अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है । अगर इन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया तो फिर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कारवाई की जायेगी ।