अश्विन इस मामले में आए डोनाल्ड-वेटोरी के बराबर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016, 3:16 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस समय गजब की फॉर्म में हैं। 30 वर्षीय अश्विन ने इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट की पहली पारी में अपनी फिरकी का कमाल दिखाते हुए 81 रन पर छह विकेट झटके।

अश्विन 20वीं बार टेस्ट की एक पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे। इस मामले में अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड और न्यूजीलैंड के खब्बू स्पिनर डेनियल वेटोरी की बराबरी कर ली। यह अश्विन का 39वां टेस्ट है।

अश्विन के खाते में 213 विकेट हो गए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 65/7 विकेट है। डोनाल्ड ने 1992 से 2002 के बीच 72 टेस्ट में 330 और वेटोरी ने 1997 से 2014 के बीच 114 टेस्ट में 362 विकेट लिए थे।

आईए अब हम नजर डालें टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक दफा पांच या इससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 10 और गेंदबाजों का प्रदर्शन :-


मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका, आईसीसी)

करिअर : 1992 से 2010
टेस्ट : 133
विकेट : 800
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 67 बार
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 51/9 विकेट
औसत : 22.72
इकोनोमी : 2.47

शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)

करिअर : 1992 से 2007
टेस्ट : 145
विकेट : 708
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 37
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 71/8 विकेट
औसत : 25.41
इकोनोमी : 2.65

सर रिचर्ड हैडली (न्यूजीलैंड)

करिअर : 1973 से 1990
टेस्ट : 86
विकेट : 431
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 36 बार
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 52/9 विकेट
औसत : 22.29
इकोनोमी : 2.63

अनिल कुंबले (भारत)

करिअर : 1990 से 2008
टेस्ट : 132
विकेट : 619
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 35 बार
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 74/10 विकेट
औसत : 29.65
इकोनोमी : 2.69

ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)

करिअर : 1993 से 2007
टेस्ट : 124
विकेट : 563
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 29 बार
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 24/8 विकेट
औसत : 21.64
इकोनोमी : 2.49


इयान बॉथम (इंग्लैंड)

करिअर : 1977 से 1992
टेस्ट : 102
विकेट : 383
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 27 बार
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 34/8 विकेट
औसत : 28.40
इकोनोमी : 2.99


रंगना हेराथ (श्रीलंका)

करिअर : 1999 से जारी
टेस्ट : 73
विकेट : 332
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 26 बार
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 127/9 विकेट
औसत : 28.71
इकोनोमी : 2.77


डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)

करिअर : 2004 से जारी
टेस्ट : 84
विकेट : 416
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 26 बार

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 51/7 विकेट
औसत : 22.24
इकोनोमी : 3.22


हरभजन सिंह (भारत)

करिअर : 1998 से जारी
टेस्ट : 103
विकेट : 417
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 25 बार
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 84/8 विकेट
औसत : 32.46
इकोनोमी : 2.84


वसीम अकरम (पाकिस्तान)

करिअर : 1985 से 2002
टेस्ट : 104
विकेट : 414
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 25 बार
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 119/7 विकेट
औसत : 23.62
इकोनोमी : 2.59