गाज़ियाबाद के इन्द्रापुरम पुलिस की टीम ने अक्षय उर्फ़ भूरा वसुंधरा इलाके से गिफ्तार कर लिया है। एसआई राजीव बालियान और एसआई अंजनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी अक्षय बागपत के रमला का रहने वाला है।
सूत्रों की मानें तो अक्षय रमला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या करने की फ़िराक में घूम रहा था। कुछ दिन पूर्व रमला में ही पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर के बाहर गोलियां भी चलाई थी। आरोपी अक्षय ने रुड़की से कार भी लूटी थी जोकि हत्या में इस्तेमाल करनी थी।