राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि मीरपुर, गिलगित-बाल्टीस्तान और पीओके सहित पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा है। कश्मीर के उपद्रवियों से निपटना होगा। कश्मीर की उपद्रवी शक्तियों को उकसाने का काम सीमा पार से हो रहा है। ये बात किसी से छुपी नहीं है पूरी दुनिया को यह पता है। कश्मीरी पंडितों को न्याय मिलना चाहिए।