युवक की लाश मिलने से सनसनी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016, 09:52 AM (IST)

गाज़ियाबाद। मसूरी इलाके में ७ अक्टूबर से लापता विक्की नाम के छात्र की लाश मिली है। दिल्ली के सीलमपुर से लापता था युवक । बताया जा रहा है की उसे एच आई वी था, और उसके दोस्त उसे इस बात पर ताना देते थे । पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है ।

मृतक के परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। वहीं मौके से मिले सुसाइड नोट से पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। सुसाइड नोट में दोस्त का जिक्र किया गया है, नोट में लिखा है की जब से तुम्हें मालूम हुआ की मुझे गम्भीर बीमारी हो गई तब से तुमने मेरे से दुरी बना ली है। मैंने तुझे 40 हजार रूपये दिए थे मगर आजतक दोस्ती की वजह से नही मांगे । पुलिस कि मानें तो जाँच की जा रही है, पोस्टमार्टम के बाद पूरा मामला पता चल पाएगा ।