चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अक्टूबर 2016, 10:30 PM (IST)

कुरुक्षेत्र। शहर में दीपावली, दशहरा तथा अन्य त्यौहारों को देखते हुए चार पहियां वाहनों के आवागमन पर सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रतिबन्ध लगाया गया है। साथ ही दशहरे पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए है। जिला कलेक्टर सुमेधा कटारिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत 11 अक्टूबर को दशहरे में एकत्रित भीड़ छंटने तक झांसा रोड़ से नंदा स्मारक के पास दशहरा ग्रांउड एसडीएम थानेसर नरेन्द्र पाल मलिक व उनके साथ डीएसपी मुख्यालय, सनातन धर्म मंदिर से थीम पार्क तक डीडीपीओ कपिल शर्मा व डीएसपी सिटी, थाना केयूके क्षेत्र में तहसीलदार थानेसर ईश्वर सिंह व केयूके के थाना प्रभारी, थीम पार्क में नायब तहसीलदार परमिन्द्र सिंह व शहर थाना प्रबंधक, शाहबाद शहर में तहसीलदार जोगेन्द्र शर्मा व थाना प्रबंधक शाहबाद, पिहोवा शहर के लिए तहसीलदार अनिल गुप्ता व थाना प्रबंधक, बाबैन शहर में नायब तहसीलदार साहब सिंह व थाना प्रबंधक बाबैन, इस्माईलाबाद शहर के लिए बीडीपीओ सुमित कुमार व थाना प्रबंधक, झांसा शहर में बीडीपीओ संदीप कुमार व थाना प्रबंधक झांसा व लाडवा शह के लिए नायब तहसीलदार प्रेमचंद व थाना प्रबंधक लाडवा को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हैं।