अखलाक की हत्या पर सजा काट रहे लोगों से मिले संगीत सोम

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अक्टूबर 2016, 9:14 PM (IST)

नोएडा। विसाहड़ा गांव राजनीतिक रोटी सेकने का गांव बनता जा रहा है। दरसअल ग्रेटर नोएडा के विसाहड़ा गांव में बीते साल ईद के बाद गांव के अखलाख के घर भीड़ ने हमला कर दिया था। भीड़ ने अखलख के ऊपर आरोप लगाया था की उसके घर में गौ हत्या कर दी गई थी जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अखलाख के परिजनों को मुआवजा दिया था।
विसाहड़ा गांव के भीड़ में कुछ लोगों को आरोपी बनाया था जो सभी जेल जा चुके थे लेकिन अभी बीते दिन रवि नाम के युवक की जेल में ही मौत हो गई जिसके बाद फिर से विसाहड़ा गांव चर्चा में आ गया और रवि के परिनजों ने जेलर के ऊपर हत्या करवाने का आरोप लगाया। इस पर आज बीजेपी विधायक संगीत सोम जेल में अखलाख की हत्या सजा काट रहे लोगों से मिले जिन्होंने जेलर ए के पांडेय पर रवि को प्रताड़ित करने का आरोप लग गया। सिजमें एक डॉक्टर के ऊपर भी आरोप लगाया गया है जिसने रवि को सही समय पर उसका इलाज़ नहीं किया।