स्कूल के अंदर 15 फीट का अजगर, बच्चे और मास्टर बाहर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अक्टूबर 2016, 8:20 PM (IST)

हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के दहीरपुर गाँव में आज सुबह उस वक़्त हड़कंप मच गया जब सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक 15 फुट लंबा अजगर निकल आया। सरकारी स्कूल में अजगर निकलने से गाँव के सैकड़ों लोग स्कूल में इकट्ठा हो गए और अजगर को पकड़। आज स्कूल की छुट्टी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामिणों ने वन विभाग को सूचना दी। लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी घंटो तक मौके पर नही पहुंचा।

आपको बता दें कि आज दहीरपुर गांव की महिलाएं सुबह अपने खेतो में चारा लेने के लिए गई, तो प्राइमरी पाठशाला में उन्होंने करीब 15 फुट लंबे अजगर को देखा तो वे डर के कारण वहा से भाग गयी और ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद पूरे गांव के लोग वहां इक्ट्ठा हो गए और अजगर को किसी तरफ बोरी में बंद कर लियाए वन विभाग को भी सूचना दी गयी।
लेकिन वन विभाग का कोई अधिकारी गांव में नही पहुँचा है। ग्रामिणों का कहना है कि स्कूल में काफी गंदगी रहती है। इसलिए अजगर स्कूल की दीवार के पास आ गयीए गनीमत है कि त्योहारों के चलते स्कूल की छुट्टी थी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।