देवनानी ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अक्टूबर 2016, 7:43 PM (IST)

अजमेर। नवरात्रि के अंतिम दिन शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने अंबेमाता मंदिर में दर्शन कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। देवनानी ने शहर के कई अन्य देवी मंदिरों में भी दर्शन किए और मां दुर्गा से प्रदेश में खुशहाली, तरक्की और अमन चैन की कामना की। उन्होंने कहा कि सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राज्य सरकार कल्याणकारी कार्य कर रही है। जिसमें भामाशाह योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, अन्नपूर्णा योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना मुख्य रुप से हैं। जिनका लाभ जनता को मिला भी है।