युवाओं के बाइक स्टंट का ट्रैक बना फ्लाईओवर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अक्टूबर 2016, 7:37 PM (IST)

गाजियाबाद। विजय नगर में बन रहा फ्लाईओवर युवाओं के बाइक स्टंट का ट्रैक बना हुआ है। जहाँ युवा अपनी ज़िन्दगी को दाव पर लगाकर खतरनाक स्टंट करते है। जिससे किसी दिन भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आज युवाओं के बाइक स्टंट का वीडियो सामने आया है। यहाँ पर लड़के बाइक पर स्टंट कर रहे हैं। आपको बता दे की नैशनल हाइवे 24 और नैशनल हाइवे 58 के बीच ये फ्लाईओवर बन रहा है। जल्द इसका उद्घाटन होना है। अभी ये शुरू नहीं हुआ है। खाली होने की वजह से इस पर लड़के बाइक लेकर आते हैं और खतरनाक स्टंट करते हैं। अगर कोई बाइक से गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। पोर्टल पर मौजूद वीडियो देख कर आप हैरान रह जाएंगे।