आगरा। जिंदगी की दूसरी पारी की शुरुआत एक युवक के लिए इतनी दर्दभरी रही कि अपनी सुहागन का जब उसने घूंघट उठायाए तो युवक के होश उड़ गए। पैर के नीचे से जमीन निकल गई। उसके साथ जिंदगी ने वो मजाक कियाए जिसे सुन आप भी सकते में आ जाएंगे। युवक का आरोप है कि शादी के बाद जब पहली बार वह अपने कमरे में पहुंचाए तो पत्नी का घूंघट उठाने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है। पति ने घर में हंगामा कर डाला। गुस्साए पति ने पत्नी को ससुराल भेज दिया था। दो दिन पहले पत्नी और उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी कि उन्हें मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। थाने में पुलिस भी उस समय चकरा गईए जब पति ने पत्नी पर किन्नर होने का दावा कर दिया। युवक का आरोप है कि उसे फंसाने के लिए परसों शाम ससुराल वाले पत्नी को लेकर आए। घर में घुसते ही उस पर मिट्टी का तेल डालकर 100 नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई।