डॉक्टर फैमिली के 5 सदस्यों ने एक कमरें में की आत्महत्या

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अक्टूबर 2016, 6:53 PM (IST)

नोएडा। रांची के कोकर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। यह आर्मी से रिटायर्ड एक डॉक्टर की फैमिली है। मरने वालों में पत्नी, बेटा, भतीजे की पत्नी और उनके दो बच्चे हैं। जबकि डॉक्टर की स्थिति गंभीर बनी है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके शरीर से चाकू के निशान मिले हैं। यह परिवार नोएडा में रहता था और अभी कुछ दिन पहले ही रांची गया था।