करनाल। सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के
उपलक्ष्य में सरकार की विकासात्मक उपलब्धियों, गतिविधियों एवं जन कल्याणकारी
योजनाओं से सम्बन्धित जिले में विशेष प्रचार अभियान जारी है। इसके तहत
विभाग के क्षेत्रीय अमले ने सोमवार को असंध के गांव खीजराबाद और डेरा गामा
में कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में क्षेत्रीय अमले ने ग्रामीणों
को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। यह
जानकारी डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा भजन पार्टी व विभाग की सूचीबद्ध पार्टियों ने गांव गढ़ी मुल्तान, कैमला, समसपुर, मूसेपुर, कमालपुर, कमालपुर
डेरा, बुढऩपुर विरान और चिढ़ाव में कार्यक्रम प्रस्तुत कर ग्रामीणों को
सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को रागनियों और गीतों के माध्यम से बताया।
विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत अब तक 38 गांवों को कवर किया जा चुका है।
यह अभियान आगामी 31 अक्तूबर तक चलेगा।