भीलवाड़ा। अजमेर गौरवपथ पर आरजिया के पास सोमवार को एक कार ने मोपेड को से टक्कर मार दी। जिसके कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दुसरे ने महात्मा गांधी चिकित्सालय में दम तोड दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा शवों को मार्चरी में नहीं रखवाने के कारण करीब एक घण्टे बाद परिजनों ने ही शवों को मोर्चरी में रखा। जहां शाम को उनका पोस्टमार्टम किया गया।
मांडल थाने के एएसआई हेमेन्द्र सिंह ने कहा कि आरजिया के निकट पट्रोल पम्प के पास सुभाष नगर निवासी पवन सिंधी व युधिष्ठिर जोशी मोपेड लेकर जा रहे थे। तभी पीछे से आयी कार ने उन्हे टक्कर मार दी। जिसके कारण जोशी की मौके पर ही मोत हो गयी जबकि सिंधी घायल हो गये। जिन्हे उपचार के महात्मा गांधी चिकित्सालय लाया गया लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड दिया। मृतक सिंन्धी के पुत्र अशोक सिंधी ने कहा कि हॉस्पीटल में करीब 1 घण्टे से शव रखा हुआ है लेकिन कोई भी मोर्चरी में नहीं ले जा रहा है। बाद में स्वंय परिजन ही शव को मोर्चरी में ले गये।