मुख्यमंत्री ने दी दशहरा व दुर्गा पूजा पर्व की बधाई

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अक्टूबर 2016, 5:16 PM (IST)

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को प्रदेशवासियों को विशेषकर देश विदेश में बसे पंजाबियों को दशहरे व दुर्गा पूजा के त्यौहार के मौके पर बधाई दी है। स. बादल ने कहा कि यह दोनों त्यौहार बदी पर नेकी की जीत के प्रतीक है। यह हमें हमारी संास्कृतिक विरासत की याद दिलाते है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार सभी धर्मों से उपर हैं।