ब्रिटेन के हार्ट, फिनलैंड के हॉमस्ट्रॉम को अर्थशास्त्र का नोबेल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अक्टूबर 2016, 4:53 PM (IST)

ओस्लो। ब्रिटेन के ओलिवर हार्ट और फिनलैंड के बेंट हॉमस्ट्रॉम को अर्थशास्त्र में 2016 का नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है। इन दोनों अर्थशासि्त्रयों को इनकी कॉन्ट्रैक्ट थियोरी के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।
पुरस्कार की घोषणा के दौरान कहा गया कि इन दोनों अर्थशासि्त्रयों के काम ने दिवालिया से संबंधित विधायक और राजनीतिक संविधानों के क्षेत्र की नीतियों को एक बौद्धिक नीव प्रदान करने का काम किया है।

बता दें कि इससे पहले चिकित्सा, केमिस्ट्री, फिजि़क्स और शांति के लिए 2016 नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है। इस साल जापान के योशिनोरी ओसुमी को ऑटोफैगी चिकित्सा में रिसर्च के लिए, डेविड थोलुज, डेंकन हेल्डन और कोस्टरलिट्ज को फिजिक्स में, सूक्ष्म आणविक मशीनों के लिए फ्रांस के ज्यां-पियरे सोवेज, ब्रिटेन के जे फ्रैसर स्टाडर्ट और नीदरलैंड के बर्नार्ड फेरिंगा को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा कोलंबिया के राष्ट्रपति ख़्वान मानवेल सांतोस को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।