जब फैक्ट्री से उठने लगीं आग की लपटें,SEE PHOTOS

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अक्टूबर 2016, 12:33 PM (IST)

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक धुंआ उठने लगा। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही फैक्ट्री में भीषण आग की लपटें उठने लगीं। लाखों रुपये के नुकसान होने का आंकलन किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।

मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम का है। देर रात फैक्ट्री से धुंआ उठता देख लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस विभाग को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची दमकलों ने आग बुझाने की कोशिश की।

इस दौरान आग की लपटें और तेजी से ऊपर उठने लगीं। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक का दाना बनाया जाता है।

इस पूरे मामले में खबर लिखे जाने तक फैक्ट्री मालिक की ओर से पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए यह भी सम्भावना जताई जा रही है कि फैक्ट्री चोरी से संचालित की जा रही हो। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने लिखित सूचना नहीं दी है। मामले की जांच कराई जाएगी।