पंजाब:भाजपा नेता के भांजे पर चली गोली

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अक्टूबर 2016, 11:16 AM (IST)

जालंधर। शहर के बस्ती अड्डे में मामूली बात को लेकर एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। जानकारी अनुसार दो कारों की टक्कर हो गई थी। इसके बाद चालकों में झगड़ा प्रारंभ हो गया। तभी एक व्यक्ति रिवाल्वर निकाल ली और तीन गोलिया दाग दी। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घायल व्यक्ति को जालधंर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी अस्पताल पहुंचे और गोली लगने से घायल हुए डिंपल का हालचाल पूछा। घायल व्यक्ति भाजपा नेता भगत मनोहर लाल का भांजा है। भगत मनोहर लाल ने बताया कि वह, उसका बेटा रोहित व भांजा डिंपल कार से बस्ती अडडा से निकल रहे थे कि गलत साइड से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिस पर एतराज किया तो गाली गलौज करते हुए रिवाल्वर निकाल कर गोलियां चला दी। जिस से एक गोली डिंपल की टांग पर लगी। उधर गोलियां चलाने वाला व्यक्ति फाइनेंसर का काम करता है। जिसे पकडक़र थाना नंबर 2 की पुलिस के हवाले कर दिया है , जिसकी पहचान तलविंदर सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी आदर्श नगर के रूप में हुई है।