श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था द्वारा दिया जा रहा नि:शुल्क प्रशिक्षण

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 अक्टूबर 2016, 08:34 AM (IST)

झांसी। श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था द्वारा संचालित निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कामता प्रसाद अहिरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि कुशवाहा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी दामोदर कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, जेपी कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष बृजेंद्र कुशवाहा विशेष रूप से मौजूद रहे।

श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था के मीडिया प्रभारी नितिन कुशवाहा ने बताया कि संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी/दानवीर नत्थू कुशवाहा के द्वारा संचालित की जा रही इस संस्था के द्वारा समूचे बुन्देलखण्ड क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक जिला, नगर, तहसील, ब्लॉक के वार्ड और गांव स्तर पर नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में करारी में संचालित प्रशिक्षण केंद्र की अवधि पूर्ण होने पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर पवन दुबे, महेंद्र सिंह, राहुल कुशवाहा, प्रिया, पल्लवी, नेहा, अंजली, प्रीति, निशा आदि मौजूद रहीं।