संधि पूजा मे लगे माता के जयकारे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 अक्टूबर 2016, 10:23 PM (IST)

जयपुर। प्रोबासी बंगाली कल्चरल सोसायटी की ओर से मां दुर्गा की पूजा जय क्लब लॉन सी -स्कीम में की जा रही है।

महोत्सव में प्रतिदिन मां दुर्गा पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की जाएगी। रविवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर बंगाली समाज में संधि पूजा में माता को हरे रंग के पठे की बली दी गई।

समाज की परंपरा के अनुसार 48 मिनिट दुर्गा पूजा में खास महत्व रखते है। इस दौरान माता की विशेष आराधना की जाती है।

सोसाइटी के मानद अध्यक्ष डा एस के सरकार ने बताया कि रविवार माता का भव्य श्रृंगार कर किया गया।

संधि पूजा में मां को हरे रंग के पेठे की बली दी । शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

संस्था के सदस्यों की ओर से गीत एवं भजनों की प्रस्तुति देकर शाम की फिजा को आनन्द से सरोबार किया।

महानवमी पर 10 अक्टूबर के दिन मां को अनेक पुष्पों से श्रंगारित कर भव्य रूप में पुष्पांजलि देकर भोग अर्पित किया जाएगा।