ग्रेटर नोएडा के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह गैंग दनकौर के एक व्यापारी और एक किसान से धमकी देकर एक करोड की रंग दारी मांगी रही थी और रंगदारी ना देने पर जमीन पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया जा रहा था । इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसमें पुलिस ने थाने में मुकदमा लिखा और मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने इनके पास से कोई भी हथियार बरामद नहीं किया है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस ने इनको व्यापारी को धमकी देने के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया है