सोनीपत। हिंदुस्तान के वैश्विक वातावरण में वीर सैनिकों के कारण ही हिंदुस्तान का मस्तक ऊंचा रहता है और देश की आन बाल शान के लिए वे अपनी शहादत देने से भी नहीं चूकते। ये कहना है शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन का। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवानों के लिए हमें आगे बढ़कर सेना का मनोबल बढ़ाना होगा। वे भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व जवानों के सम्मान समारोह में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी शहीद हुए सैनिकों की अनुग्रह राशि की बढ़ोतरी करते हुए इसे ढाई लाख से बीस लाख और बीस लाख से पचास लाख कर दिया है। इस मौके पर ऑनरेरी फ्लाइट लेफ्टिनेंट राज सिंह बधवार, सार्जेंट जयसिंह दहिया, सार्जेंट विरेंद्र दहिया, सार्जेंट हवासिंह पहल, सार्जेंट जय भगवान दहिया, रणबीर मलिक, आईएस भारद्वाज, सतबीर सरोहा, राजबीर गहलावत सूबेदार बिजेंद्र वशिष्ठ, सूबेदार रणजीत सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कविता चैधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा, रविंद्र दिलावर, जिला महासचिव मनोज जैन, गुलशन ठेकेदार, मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, मनोज जैन, शमशेर चैहान, सुनील चैहान और जिला मीडिया प्रभारी नीरज शंकर आत्रेय भी मौजूद रहे.......