संघ के कार्यकर्ताओं का पथ संचलन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 अक्टूबर 2016, 5:57 PM (IST)

करनाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करनाल जिले के स्वयंसेवकों ने रविवार को लगभग 3 किमी तक पथ संचलन किया । संघ के स्वयंसेवकों ने आज नये गणवेश में नगर में रूट मार्च किया । यातायात को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका भी विशेष प्रबन्ध रखा गया था । संचलन का कार्यक्रम एसडीए सीनियर सकैंडरी स्कूल से शुरू हुआ और एक बड़ी परिक्रमा के उपरान्त वहीं पर आकर समापन हुआ ।

सह प्रान्त प्रचारक विजय कुमार ने बताया कि संघ लगभग 90 वर्षों से समाज में रहकर समाज को जोडऩे का काम करता आ रहा है । देशभर में संघ की लगभग 50,000 शाखायें प्रतिदिन लगती हैं जिसमें लाखों स्वयंसेवक आते हैं । संघ के हर वर्ष विभिन्न प्रकार के वर्गों में लगभग सवा लाख स्वयंसेवक आते हैं जोकि इन प्रशिक्षण वर्गों में निपुण बनाये जाते हैं ।