जनसंख्या पर नियंत्रण कैसे किया जाए

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 अक्टूबर 2016, 5:43 PM (IST)

मेरठ।सेव इंडिया फाउडेशन के बैनर तले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वृहस्पति भवन में बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बंधक विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में आतंकवाद विरोधी फ्रंट के अध्यक्ष सरदार मनिंदर जीत सिंह बिट्टा, शहीद चन्द्रशेखर आजाद के भतीजे सुजित शेखर आजाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

तो वहीं दूसरी तरफ शोभित विश्वविद्यालय के प्राचार्य अनिल शर्मा ने विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा और प्रोफेसर स्नेहवीर पुडीर का योगदान किया।