ढाक बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 अक्टूबर 2016, 5:48 PM (IST)

फाजिल्का। अशोक ढ़ाका को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति गांव बहक खास में भाजपा की हुई जिला स्तरीय बैठक में की गई। बैठक में भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी मोहन लाल सेठी, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी भी मौजूद थे। उनकी सहमति से अशोक ढ़ाका की नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान डेलू ने की है।