मोहर्रम से पूर्व निकला अलम का जुलुस

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 अक्टूबर 2016, 5:17 PM (IST)

भरतपुर। मोहम्मद हुसैन की याद में मनाये जाने वाले मोहर्रम पर्व का आगाज हो गया है । शहर के मुख्य बाजारों में होकर मुस्लिम समाज के लोगों ने अलम का जुलुस निकालकर मोहम्मद हुसैन को याद किया । मछली मोहल्ला से निकले जुलुस में दर्जनों अलम शामिल थे । बैंड बाजों की धून पर शहर में होकर निकले जुलुस का रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया । इस बार निकले जुलुस में देश भक्ति से ओत -प्रोत प्रस्तुत किये जा रहे गीत आकर्षक का केंद्र बने हुए थे । इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि पुलिस के माकूल इंतजाम कई गए और चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे