कोटा। बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नारे को सही साबित करने के लिए मराठा
बस्ती में कुछ समाज सेवको ने बस्ती में जन्मी दो बेटियों को सम्मानित किया।
ऐसे में समाज के लोग ठोल नगाडो के साथ मराठा बस्ती पहुंचे ओर बच्ची ओर
उसकी मॉ को माला पहनाई ओर मॉ को साडी ओर मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया।
वहीं बस्ती में ही एक ओर बच्ची को भी सम्मानित किया गया। समाज सेवक
सुरेन्द्र राठौड का कहना है वो इस काम को पिछले एक साल से कर रहे है। मराठा
बस्ती में ही नहीं उसके आसपास के ईलाको में भी जहां पर भी बच्ची का जन्म
होता है वहां वो अपने साथियों के साथ जाते है ओर बच्ची को खिलौने ओर बच्ची
की मॉ को साडी से सम्मानित किया जाता है। ऐसे में सुरेन्द्र राठौड समाज को
बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दे रहे है। क्योंकि जिस तरह आज के युग में
बेटी को पैदा होते ही फंेक दिया जाता है या कोख में ही मार दिया जाता है इस
तरह की योजनाओं से समाज के लोगो को नया संदश मिलता है।