झज्जर। दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट को लेकर हरियाणा प्रदेश के कृषिमंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि यह राजनीति नहीं है बल्कि शत्रु भावना से किया जा रहा है कार्य। हालांकि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है लेकिन ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बात कृषिमंत्री ने झज्जर में आंगनवाड़ी वर्कर के ज्ञापन लेने के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में कही । भाजपा नेता और पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक द्वारा पार्टी छोड़े जाने के सवाल पर कहा कि अगर कोई आदमी घर रहकर इग्नोर किये जाने की बात कहता है तो क्या किया जा सकता है। अगर उनको ऐसा लग रहा था तो मुख्यमंत्री से या मुझसे बात करनी चाहिए थी। वैसे अब भी अगर वो अपना पक्ष रखते हैं तो उनका स्वागत है।