मुशी प्रेमचंद को किया याद

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 अक्टूबर 2016, 3:47 PM (IST)

बीकानेर। कलम के सिपाही उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि के अवसर पर मुक्ति संस्था द्वारा स्थानीय ढोला मारू में समकालीन कथा साहित्य पर संवाद का आयोजन कवि-कहानीकार राजेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जोशी प्रेमचंद और उनके लेखन की प्रखरता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रेमचंद ने अपने उपन्यासों में तत्कालीन भारत के प्राय: सभी वर्गों की समस्याएं बहुत सहजता और सरलता के साथ लिपिवद्ध की है।
मुख्य अतिथि व्यंग्यकार-कहानीकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि प्रेमचंद जैसे लेखक जब सामाज की विभिषिका को स्वयं भोगते है तब उनकी लम से भोगा हुआ वर्णित यर्थाथ अपने अनुभवों की तपीश से अविस्मरणीय हो जाया करता है, संभवत: यही कारण है कि प्रेमचंद आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि-आलोचक डॉ. नीरज दइया ने समकालीन साहित्य में भले प्रेमचंद जैसा जनून नहीं है फिर भी निसंदेह आज की कहानी बहुत आगे बढ़ी है। रंगकर्मी और साहित्यकार मधु आचार्य ने कहा कि प्रेमचंद आज भी हिंदी कथा-साहित्य के खजाने में अपने कई अनमोल रत्नों से बेजोड़ है। उनके जीवन में अनेक त्रासदियां घटी। समकालीन साहित्य प्रेमचंद का ऋणी है और वर्तमान लेखन से कथाकार उऋण होने का प्रयास कर रहे हैं। कवि-कहानीकार नवनीत पाण्डे ने कहा कि प्रेमचंद का लेखन और उनकी रचानाएं जितनी प्रासंगिक उनके समय में थीं, जब कालजयी होने के कारण पूरे समय और परिवेश में जैसे रची-बसी है, आज भी जब हम कथा साहित्य की चर्चा करते हैं तो प्रेमचंद का स्मरण आता है। उपन्यास और कहानियों में किसानों, मजदूरों और सामाजिक भेदभाव का मार्मिक चित्रण जितनी सादगी से हुआ है वह समकालीन लेखन के लिए सदा प्रेरणास्पद रहेगा।चर्चा में हिंगलाज दान रत्नू, सिलीगुड़ी से आए सुदर्शन मुखोपाध्याय, सुदेशना मुखर्जी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।