जयपुर। जिलेभर में नवरात्र पर्व पर दुर्गाष्टमी श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस अवसर पर घर-घर में विशेष पूजा के साथ ही कन्या-लांगुरों को भोजन कराया गया। साथ ही उन्हें उपहार भी भेंट किया गया।
जयपुर में देवी मंदिरों में भी विशेष अर्चना के साथ ही सुबह से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। जिले के प्रमुख मंदिरों में माता के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। सुबह से ही घरों में पकवान बनने के साथ ही पूजा की तैयारियां होती रहीं। लोगों ने कन्या-लांगुरों को भोजन प्रसादी कराकर उनके चरण स्पर्श करके दान दिया।
तलाशते रहे कन्या-बटुक
शहर में सुबह से लोगों में कन्या और बटुकों को तलाशने की होड़ सी मच गई। किसी घर से प्रसादी जीमने के बाद निकलने वाले कन्या-बटुकों को हर कोई अपने घर ले जाने को बेताव नजर आया। दुर्गाष्टमी पर रविवार होने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।