पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के किसी बड़े सैन्य प्रतिष्ठान में उड़ी हमला दोहराने के इरादे से ही भेजा था। यह दावा सैन्य अधिकारियों ने मारे गए आतंकियों से बरामद हथियारों के जखीरे में शामिल ज्वलनशील रसायनिक द्रव्य की छह बोतलों के आधार पर किया है। आतंकियों से मिले ग्रेनेड व अन्य हथियार भी पाक सेना के लिए हथियारों का निर्माण करने वाली पाकिस्तानी आयुध फैक्टरी के ही निर्मित हैं।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि नौगाम सेक्टर में गत वीरवार को चार आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था, लेकिन नाकाम रहे और मारे गए। उनके पास से चार एसाल्ट राइफलें, 16 मैगजीन, 349 कारतूस, एक जीपीएस, एक सैमसंग मोबाइल, एक दूरबीन, दो वायर कटर, एक रेडियो सेट, चार पिठु बैग, चार वॉटरप्रूफ पोंचू, दवाओं का एक डिब्बा, कपड़े और खाद्य सामग्री मिली है। इसके अलावा घुसपैठियों से छह प्लास्टिक विस्फोटक स्लैब, छह बोतल पेट्रोयिम जैली, छह बोतल ज्वलनशील रसायनिक द्रव्य और छह लाइटर भी मिले।