चित्तौडग़ढ़। प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री नंदलाल मीणा 14 अक्टूबर को जिले में पंचायत शिविरों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन में जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन भी उपस्थित रहेंगे।
जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इसी क्रम में प्रभारी मंत्री मीणा की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे यहां जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में बैठक होगी। बैठक में जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में पंचायत शिविरों की तैयारी, मुख्यमंत्री घोषणाओं का क्रियान्वयन, बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन, सुराज संकल्प बिंदुओं का क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री के निर्देशों का क्रियान्वयन, मंत्री समूह के भ्रमण के निर्देशों की पालना, आपका जिला आपकी सरकार के निर्देश, जिला कलेक्टर सम्मेलन 4-6 मई, 2016 के निर्देशों का क्रियान्वयन तथा प्रभारी सचिव बैठक दिनांक 4-5 जुलाई, 2016 के निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।