नाबालिग लड़की के साथ दबंग ने किया दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 अक्टूबर 2016, 11:54 PM (IST)

भिवानी। धारणवास गांव में नाबालिग लडकी के साथ गांव के ही दंबग व्यक्ति की ओर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे शिकायत करने पर दबंगों की ओर से परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी गई है। हालांकि मामला दो दिन पहले का है। लेकिन पीड़िता ने शनिवार को हिम्मत कर महिला थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार पीड़िता चने लेने अपनी मौसी के घर जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही दबंग पहले बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।