मेले में हुई प्रतियोगिताएं

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 अक्टूबर 2016, 6:13 PM (IST)

भरतपुर। श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला के तीसरे दिन शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद व गोला फेंक खेलों का आयोजन हुआ। इनमें काफी संख्या में खिलाडिय़ों ने भाग लिया। श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला में तेज गर्मी के बावजूद खिलाडिय़ों ने खेल भावना का परिचय दिया और प्रत्येक खेल में हिस्सा लिया।

शनिवार को 1500 मीटर की दौड़, लंबी कूद व गोला फेंक प्रतियोगिता हुई। इसमें हर वर्ग के मुकाबले हुए। विजेता खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।