सडक़ पर सामने गाय आने से ब्रिज से टकराई गाड़ी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 अक्टूबर 2016, 4:02 PM (IST)

जोधपुर। आवारा पशुओं पर नगर निगम की ढीली नकेल के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। शहर के सारण क्षेत्र में शनिवार को निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास सडक़ पर गाय सामने आ जाने से तेज रफ्तार से आ रही कार पुलिया से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में गाड़ी चालक नांदडी निवासी पारस को ज्यादा चोटें नहीं आईं। गाड़ी के ब्रिज से टकराने पर धमाका सुन मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को मौके से हटाया और घायल चालक पारस का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया।

चश्मदीद लोगों के अनुसार भिड़ंत इतनी तेज थी कि एक बार तो लगा कि बड़ा हादसा हो गया, लेकिन चालक सुरक्षित था और उसे हलकी चोटें आई। लोगों का कहना है कि सरकार बदलने के बाद ब्रिज बनाने का काम धीमा हो गया और इस कारण यहां हरदम हादसे होने का डर बना रहता है।