अमृतसर में बम मिलने से मच गया हडक़ंप

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 अक्टूबर 2016, 3:30 PM (IST)

अमृतंसर। शहर की संधू कॉलोनी के पीछे बनी रेलवे लाइन के पास शनिवार को 11 बम मिलने से हडक़ंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी है। जांच में सामने आया की ये सेना के पुराने बम है और पुलिस ने मौके पर सेना के आला अधिकारियों को भी सूचना दी है। पुलिस ने भी मौके पर जांच प्रारंभ कर दी है।