चिकित्सकोंं की भर्ती करने की मांग

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 अक्टूबर 2016, 1:08 PM (IST)

गोहाना । कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज को चलाना नहीं चाहती है। इसलिए इस संस्थान के चिकित्सक दूसरे मेडिकल कॉलेजों की तरफ रुख कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही खानपुर के 14 चिकित्सक करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चयनित हो गए, जिससे यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। विधायक ने यहां पर चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की है।

वही इस मामले मे मेडिकल के निदेशक डा. एपीएस बत्रा ने कहा कि अस्पताल से रोगियों को कोई परेशानी नहीं होगी डाक्टरों की भर्ती की जा रही है ।