कोटा के अनन्तपुरा इलाके में फिर मिला मानव अंग

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 अक्टूबर 2016, 11:59 AM (IST)

कोटा। शहर के अनन्तपुरा थाना इलाके में शनिवार सुबह एक कट्टे में मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि शुक्रवार को भी इस इलाके में एक बैग में कटे हुए पैर मिले थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मानव अंग को कब्जे में लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

लोगों ने दी सूचना

जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्रियल एरिया में एक कट्टे में मानव अंग मिलने की सूचना इलाके के लोगों ने पुलिस को दी थी। इसी इलाके में शुक्रवार को भी एक बैग के अन्दर कपड़े से बंधे हुए दो पैर मिले थे। पुलिस को शक है कि शुक्रवार और शनिवार को मिले मानव अंग एक ही व्यक्ति के हंै।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शनिवार को मिले मानव अंग को भी मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्या की आशंका को देखते पुलिस ने शेष मानव अंग की तलाशी के लिए आसपास के इलाके में छानबीन शुरू कर दी है।