सपा के खिलाफ बीजेपी ने किया परिवर्तन यात्रा का ऐलान

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 अक्टूबर 2016, 10:17 AM (IST)

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ बीजेपी यूपी में चार जगह सहारनपुरए ललितपुरए सोनभद्र और बलिया से परिवर्तन यात्रा निकालेगी। प्रदेश में 55 दिवसीय चार परिवर्तन यात्रायें क्रमशः सहारनपुरए ललितपुरए बलियाए सोनभ्रद से प्रारम्भ होगी। परिवर्तन यात्रा के शुभारम्भ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाहए गृहमंत्री राजनाथ सिंहए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती करेंगे। यात्रा में प्रदेश व देश के सभी वरिष्ठ नेतागण विभिन्न स्थानों पर यात्रा में सहभागिता और मार्गदर्शन करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी 2016.2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनायेगी। विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। पार्टी की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर और दिनेश शर्माए प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य और राज्य महासचिव सुनील कुमार बंसल शामिल को शामिल किया गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले अपना सर्वे का काम लगभग ख़त्म कर लिया है। मगर मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर संशय अभी भी कायम है। बता दें कि यूपी का विधानसभा चुनाव केंद्र के चुनाव से कम नहीं होता है।

केंद्र में सरकार बनाने का रास्ता यूपी से ही होकर गुजरता है। मोदी को अगर 2019 में केंद्र में फिर सत्तासीन होना है तो हर हाल में यूपी में विधान सभा की सत्ता पर काबिज होना होगा। इसके लिए भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।