अभिनेत्री देबीना बनर्जी का कहना है कि टेलीविजन धारावाहिक संतोषी मां की कहानी में जल्द ही एक नया मोड़ आएगा और यह रोमांचक होने वाला है। धारावाहिक की कहानी में तृषा के किरदार में नजर आ रहीं देबीना को धैर्य का किरदार निभा रहे अयाज अहमद को शादी का प्रस्ताव देते देखा जाएगा और इससे कहानी में एक नया मोड़ आएगा।
देबीना ने अपने एक बयान में कहा, दर्शकों ने देखा है कि किस प्रकार तृषा संतोषी के खिलाफ साजिश रच रही है और अब वह धैर्य से अपने प्यार का इजहार करेगी। तृषा धैर्य को पसंद नहीं करती, लेकिन संतोषी को हराने के लिए वह उसे शादी का प्रस्ताव देगी। तृषा को पता है कि धैर्य संतोषी का पति है।
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope