टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने बेटे को जन्म दिया है। श्वेता ने तीन साल के प्रेम संबंध के बाद 2013 में अभिनव कोहली से शादी की। उन्होंने 27 नवंबर को शौर्य चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया।
अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ, शोभा शर्मा ने एक बयान में कहा कि बच्चा स्वस्थ है। श्वेता और अभिनव का यह पहला बच्चा है। ‘कसौटी जिंदगी की’ से पहचान बनाने वाली श्वेता की अभिनव के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने राजा चौधरी से शादी की थी। राजा और श्वेता की एक बेटी-पलक है।
# खुल गया राज! आखिर क्यों बबिता जी के दीवाने हैं जेठालाल
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope