• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

दीपिका और कैटरीना की वजह से बदनाम: रणबीर

करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ बॉलीवुड सितारों में खासा चर्चित शो है। इस शो में शामिल होकर सितारे ऐसे बयान देते हैं या राज खोलते हैं जिनकी वजह से उनके साथी सितारों से रिश्तों में कडवाहट तक आ जाती हैं या फिर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू होता है। ऐसा ही शो है अभिनेत्री नेहा धूपिया का, जिसमें भी सितारे खुलकर अपने मन की बात करते हैं और विवाद शुरू हो जाते हैं। इस शो में कुछ समय पूर्व सोनम कपूर ने अपनी बयानबाजी से खासी चर्चा पाई थी। एक बार फिर नेहा धूपिया का यह शो चर्चा में है और इस बार यह चर्चा है रणबीर कपूर के कारण। रणबीर कपूर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स कैटरीना और दीपिका पादुकोण को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि वो कैटरीना और दीपिका की वजह से बदनाम हुए हैं। दरअसल हाल ही में रणबीर नेहा धूपिया के चैट शो ’नो फिल्टर नेहा’ में गए थे। वहां उन्होंने खुद से जुड़ी कई बातें बताई और इन्हीं बातों के बीच अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स पर ये आरोप लगा दिया। शो में जब उनसे उनकी प्ले बॉय इमेज के बारे में पूछा गया तो इसका सारा कसूर उन्होंने कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के सिर पर डाल दिया। यह भी पढ़े :भारती को थप्पड़ मारना सिद्धार्थ के लिए पड़ा महंगा यह भी पढ़े :खुल गया राज! आखिर क्यों बबिता जी के दीवाने हैं जेठालाल

यह भी पढ़े

Web Title-Ranbir Kapoor badnaam because of the Deepika and Katrina
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranbir kapoor, badnaam, because of the, deepika and katrina, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved