शनिवार की शाम दर्शकों के लिए बेहतरीन रही। इस दिन दो मुख्य प्रतिद्वंद्वी चैनलों ने दर्शकों के सामने दो सुपर हिट तस्वीरें पेश की। सोनी टीवी पर जहाँ कपिल शर्मा का शो प्रसारित हुआ, वहीं दूसरी ओर कलर्स चैनल ने इस शो को मात देने के लिए ‘बाजीराव मस्तानी’ का प्रदर्शन किया। इसमें बाजी ‘बाजीराव मस्तानी’ ने मारी, क्योंकि कपिल शर्मा के शो के दौरान आने वाले विज्ञापनों के कारण जब दर्शक एक बार इसको देखने लगा तो वह अपनी नजरें इससे हटा नहीं पाया। बाजीराव का प्रसारण बिना ब्रेक के किया गया था। एलईडी टीवी पर इस फिल्म को देखते हुए ऐसा लगा जैसे इसे पुन: सिनेमाघर में देखा जा रहा है। सशक्त अभिनय, निर्देशन और संवादों से भरी इस फिल्म को पुन: देखने के बाद एक बार फिर से देखने का मन करने लगा है। फिल्म की भारी भरकम सफलता ने भी दर्शकों को इसे देखने पर लालायित किया।
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope