• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

भारत के 353 रन, कैरेबियाई टीम की ठोस शुरुआत

सेंट लूसिया। वेस्टइंडीज ने डारेन सैमी स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 353 रनों पर आउट करने के बाद दूसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम ने 47 ओवरों का सामना किया है। क्रेग ब्राथवेट 53 और डारेन ब्रावो 18 रनों पर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज ने लियोन जॉनसन का विकेट गंवाया है, जो 23 रन बनाने के बाद लोकेश राहुल द्वारा रन आउट किए गए। जानसन ने 75 गेंदों पर दो चौके लगाए और ब्राथवेट के साथ पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद ब्राथवेट तथा ब्रावो 48 रन जोड़ चुके हैं। ब्राथवेट ने 143 गेंदो का सामना कर छह चौके लगाए हैं जबकि ब्रावो ने 66 गेंदों पर दो बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया है। मेजबान पहली पारी की तुलना में अभी भी 246 रन से पीछे हैं लेकिन अच्छी शुरुआत से उन्हें निश्चित तौर पर बल मिला है।

यह भी पढ़े

Web Title-Saint Lucia Test: India 353 runs West Indies good start
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saint lucia test, india 353 runs, west indies, good start, sports news in hindi, live sports news, latest sports news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved