• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

इंडीज को पाक पर अंतिम मैच में मिली पहली जीत

शारजाह। वेस्टइंडीज को आखिरकार पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दौरे पर पहली जीत नसीब हो ही गई। इंडीज ने गुरुवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे व अंतिम टेस्ट में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। हालांकि सीरीज 2-1 से पाकिस्तान के नाम रही। दुबई में खेला गया पहला टेस्ट पाकिस्तान ने 56 और अबु धाबी में खेला गया दूसरा टेस्ट 133 रन से जीता था। इससे पहले पाकिस्तान ने तीन टी20 और तीन ही वनडे मुकाबलों की सीरीज में इंडीज का क्लीनस्वीप किया था। तीसरे टेस्ट में इंडीज की जीत के हीरो क्रेग ब्रेथवेट रहे। इंडीज को 153 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 43.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुरुवार को मैच के अंतिम दिन इंडीज ने पारी 114/5 रन से आगे बढ़ाई और बिना किसी नुकसान के मंजिल तक पहुंच गया। यह भी पढ़े :कोहली अब भी इनसे पीछे, अक्षर पहली बार...
यह भी पढ़े :भारत में धमाल मचाने में ये हैं टॉप-10 गेंदबाज

यह भी पढ़े

Web Title-West Indies beat Pakistan by 5 wickets in third and last test
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west indies, pakistan, 5 wickets, third and last test, kraigg brathwaite, shane dowrich, jason holder, misbah ul haq, sri lanka, zimbabwe, rangana herath, graeme cremer, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved