• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विजेंदर के अगले मुकाबले के टिकटों की बिक्री शुरू

नई दिल्ली। डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाले भारत के पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह अगले महीने अपना खिताब बचाने उतरेंगे। वे इस मुकाबले में पूर्व विश्व विजेता फ्रांसिस चेका के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। 17 दिसंबर को यहां के त्यागराज स्टेडियम में होने वाले विजेंदर के इस मुकाबले की टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। टिकट बुकमाय शो नाम की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस मैच के लिए पांच श्रेणियों में टिकट रखे गए हैं। सामान्य टिकट की कीमत 1000 रुपए, प्रीमियर स्टैंड टिकट की कीमत 1500 रुपए, वीआईपी स्टैंड की कीमत 2000 रुपए, गोल्ड रिंगसाइड की कीमत 10,000 रुपए और प्लेटिनम रिंगसाइड की कीमत 15,000 रुपए है। इस मुकाबले के लिए तकरीबन 5,000 टिकटों की बिक्री की जाएगी। विजेंदर ने इसी साल 16 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था। 8 भारतीय मुक्केबाजों को पहले दौर में मिली बाई

यह भी पढ़े : ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने
यह भी पढ़े : जानें, सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को कैसे चौंकाया

यह भी पढ़े

Web Title-Vijender Singh-Francis Cheka boxing match tickets are now available online
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijender singh, francis cheka, boxing match tickets, online tickets, boxer vijender singh, kerry hope, aiba youth world championship, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved