• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

‘ब्राजील के रोनाल्डो सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर’

रोम। इटालियन फुटबॉल क्लब जुवेंतस के स्ट्राइकर गोंजालो हिगुएन का कहना है कि ब्राजील के पूर्व खिलाड़ी रोनाल्डो फुटबॉल के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर हैं। अर्जेंटीनियाई खिलाड़ी हिगुएन ने कहा कि रोनाल्डो अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर हैं और बार्सिलोना के खिलाड़ी लुइस सुआरेज काफी अच्छा खेल रहे हैं। फ्रांस के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड त्रेजेगुएट के साथ एक साक्षात्कार में हिगुएन ने कहा कि उनके हमवतन सर्गियो एगुरो और पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोस्की भी अच्छे खिलाड़ी हैं।

हिगुएन ने कहा कि वे चैम्पियंस लीग को जीतने के लिए जुवेंतस में शामिल हुए थे। अर्जेंटीना के 29 वर्षीय खिलाड़ी हिगुएन ने अपने हमवतन और टीम के साथी खिलाड़ी पाउलो देबाला की तुलना बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी से की। हिगुएन ने कहा कि उन्हें आशा है कि वे जुवेंतस में स्वयं का विकास जारी रखेंगे।

शपेकोइंस सहायतार्थ मैच में खेलेगा यह दिग्गज


[@ वर्ष 2016 : खेलों की दुनिया में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन]

यह भी पढ़े

Web Title-The best striker of all time is Ronaldo : Gonzalo Higuain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: striker, ronaldo, gonzalo higuain, brazil, juventus football club, italy, neymar, pep guardiola, manchester city, roberto firmino, liverpool, soccer news in hindi, football news, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved