• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

लगातार चौथी जीत के साथ कोरिया सेमीफाइनल में

अहमदाबाद। यहां के द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में जारी कबड्डी विश्व कप में शनिवार को दक्षिण कोरिया ने अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को 38 अंकों के अंतर से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है। ग्रुप-ए में अभी तक अपराजित रही कोरिया ने ऑस्ट्रेलिया को 63-25 से मात देकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने चौथे मुकाबले में कोरिया की टीम के मुख्य खिलाड़ी कोरिया जांग कुन ली के बिना ही उतरी थी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच की पहली रेड डाली और तकनीकि अंक लेकर खाता खोला। लेकिन तुरंत बाद चियोल ग्युल शिन ने सुपर रेड डाल कोरिया को तीन अंक दिलाते हुए स्कोर 3-1 कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने एक और अंक हासिल कर अपना स्कोर दो तक पहुंचाया, लेकिन कोरिया दूसरी तरफ लगातर अंक हासिल कर रहा था। इसी बीच कोरिया ने ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर स्कोर 10-2 कर दिया।

यह भी पढ़े

Web Title-South Korea beat Australia to enter in semifinal of kabaddi world cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: south korea, australia- semifinal, kabaddi world cup, iran, japan, india, ahmedabad, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved